गौशिउंग

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १३:२४, १३ फ़रवरी २०१५ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • गौशिउंग दक्षिणी फॉरमोसा में पश्चिमी तट पर तैनान से २८ मील दक्षिण में दक्षिणी फॉरमोसा का एक प्रमुख पत्तन, एवं रेल तथा सड़कों का केंद्र है।
  • इस नगर में चीहो का मछली पकड़ने का प्राचीन क्षेत्र है, जो प्रायद्वीप के पश्चिम में अंतिम छोर पर है।
  • आधुनिक नगर का भाग पत्तन को मिलाते हुए पूर्व में एक सुरक्षित एवं छिछली झील पर स्थित है। सन्‌ १८५८ के बाद यह वास्तविक व्यापारिक पत्तन के रूप में विकसित हुआ।
  • जापानी शासनकाल[१] में गौशिउंग औद्योगिक केंद्र बना। सन्‌ १९२० से इसे जापानी भाषा में टकाऊ या टाकू कहा जाता है।
  • यहाँ ऐल्यूमिनियम, सीमेंट, सुपरफॉस्फेट उर्वरक, लौह की ढलाई, तेल साफ करने, जलयान बनाने, मछली एवं कृषि उत्पादन[२] को सुरक्षित रखने के कारखाने हैं।
  • इस पत्तन द्वारा चीनी, चावल, अनन्नास और केले का निर्यात होता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सन्‌ १८९५-१९४५
  2. चीनी, ऐलकोहल, चावल, और फल