मंडी
मंडी
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 9 |
| पृष्ठ संख्या | 97 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | राम प्रसाद त्रिपाठी |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1965 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | रमेश चंद्र दुबे |
मंडी
1. जिला
यह भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य का एक जिला है। इसके उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम में कांगड़ा तथा दक्षिण में बिलासपुर एवं महासु नामक जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 1,523 वर्ग मील है। पहले यह एक रियासत थी। कृषि में धान, मक्का, उड़द, ज्वार, बाजरा, आलू, गेहूँ, जौ, टमाटर, गन्ना आदि प्रमुख उपजें हैं।
2. नगर
स्थिति: 31° 43' उत्तरी अंक्षाश तथा 76° 58' पूर्वी देशांतर। यह शिमला से 88 मील दूर स्थित है। इसकी स्थापना राजा अजबर सेन ने 1527 ई० में की थी। यहाँ कई मंदिर हैं। व्यास नदी नगर के बीचो बीच बहती है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
[[Category:]]