अमलनेर

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०९:२५, १० दिसम्बर २०१६ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
अमलनेर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 203
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री कैलाशनाथ सिंह

अमलनेर महाराष्ट्र के पूर्वी खानदेश जिले में ताप्ती की सहायक बोरी नदी के बाएँ तट पर स्थित इसी नाम के तालुके का प्रमुख नगर है (स्थिति: 21° २¢ उ.अ., 75° 4¢ पू.दे.)। यह ताप्ती घाटी-रेलवे एवं जलगाँव-अमलनेर-रेलवे लाइनों का जंकशन होने के कारण शीघ्रता से उन्नति कर गया है। यह गल्ले का प्रमुख बाजार तथा जिले की कपास की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ बिनौले निकालने के दो कारखाने, एक सूती कपड़े की मिल तथा दो प्रमुख छापे खाने हैं। यहाँ एक स्नाकोत्तर महाविद्यालय भी है। इस नगर में 40% से अधिक लोग उद्योग धंधों में लगे हैं। नगर का प्रशासन नगरपालिका द्वारा होता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ