आंटीब्स
आंटीब्स
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 327 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | डॉ. नवलकिशोर प्रसाद सिंह |
आंटीब्स आंटीब्स दक्षिण फ्रांस में भूमध्यसागर के तट पर स्थित एक स्वास्थ्यकर नगर है, जहाँ शरत्काल में बाहर से अनेक लोग आते हैं। इसकी स्थापना यूनानियों द्वारा लगभग 340 ई.पू. में हुई थी। इत्र एवं चाकलेट के उद्योग के लिए विख्यात होने के अतिरिक्त यह फूल, संतरा, सूखे फल, जैतून (ऑलिव) तथा मछली का निर्यात करता है। शीतकालीन मिंस्ट्रेल नामक उत्तरी पश्चिमी वायु से सुरक्षित होने के कारण यह यूरोप के धनवानों का क्रीड़ा स्थल है। यहाँ अनेक होटल, विनोदगृह, अद्भुत वाटिकाएँ तथा रम्य स्थान हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ