आक्कियुस लुकियुस

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:३७, १७ जनवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
आक्कियुस लुकियुस
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 344
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक डॉ. भोलनाथ शर्मा

आक्कियुस (अथवा अत्तियुस्‌) लुकियुस्‌ लातीनी भाषा का दु:खांत नाटकों का रचयिता कवि। इसका जन्म उंब्रिया के पिसौरूम नामक स्थान पर हुआ था। इसका समय ई.पू. 170 से ई.पू. 85 तक है। युवावस्था में यह रोम नगर में आकर बस गया था और ई.पू.140 में दु:खांत नाटकों (ट्रेजेडी) का विख्यात लेखक माना जाने लगा। इसके 45 नाटकों के नाम और इसकी रचनाओं की लगभग 700 पंक्तियाँ इस समय उपलब्ध हैं। अपने नाटकों को इसने यूनानी नाटकों के आदर्शों के अनुसार लिखा था। नाटकों के अतिरिक्त इसने गद्य और पद्य में और भी रचनाएँ प्रस्तुत की थीं जिनमें यूनानी और लातीनी साहित्य का इतिहास भी था। यह लातीनी भाषा का प्रथम महान्‌ वैयाकरण भी था।



टीका टिप्पणी और संदर्भ