आमियानस मार्सेलिनस
आमियानस मार्सेलिनस
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 394 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्री भगवतशरण उपाध्याय |
आमियानस मार्सेलिनस (जन्म ल. 325-30 ई.) रोमन इतिहासकार, संभ्रांत ग्रीक वंश का था। रोम को शासकों और जेनरलों के साथ वह अनेक एशियाई युद्धों में शामिल हुआ। एकाध बार तो उसे ईरानियों से लड़ते समय जान के लाले तक पड़ गए। अपने जन्म का नगर अंतियोक छोड़ बाद में वह रोम में ही बस गया और वहीं उसने अपना 'रेरम गेस्तारूम 31' नामक प्रसिद्ध इतिहास लातीनी में लिखा, जिसमें 96-378 ई. तक की घटनाएँ समाविष्ट हुई और जो तासितस के इतिहास का उपसंहार बना। उसी पर आमियानस का यश प्रतिष्ठित हुआ। उसकी शैली अधिकतर अस्पष्ट और अमधुर है। लिवी और तासितस दोनों इतिहासकारों से वह अधिक उदारचेता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ