ऑगाइट
ऑगाइट
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 353 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | डॉ. निरकांर सिंह |
ऑगाइट खनिज की रचना मैगनीशियम, कैलशियम तथा लोहे के सिलिकेटों से होती है। इसमें कुछ अल्युमीनियम भी पाया जाता है। ऑगाइट का रंग प्राय: काला होता है। यह रवों के रूप में मिलता है जिसमें विशेष चमक नहीं होती है। इस खनिज की कठोरता पाँच से छह तक होती है और आपेक्षिक घनत्व 2.9 से 3.4 के बीच होता है!
टीका टिप्पणी और संदर्भ