ओग्लेसबाइ
ओग्लेसबाइ
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 293 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्रीनाथ मेहरोत्रा |
ओग्लेसबाइ संयुक्त राजय, अमरीका, के इलिनॉय राज्य में शिकागो से 100 मील दक्षिण-पश्चिम में, इलिनॉय नदी पर स्थित एक नगर है। यहाँ वरमीलियन नदी अपना मुहाना बनाती है। इस नगर के ठीक सामने ला सैल नगर है। ओग्लेसबाइ रेलमार्गो का केंद्र है तथा यहाँ 51 नंबर के राजमार्ग से पहुँचा जा सकता है। यहाँ का प्रमुख उद्योग सीमेंट बनाना तथा कोयला निकालना है। चूने के पत्थर भी यहाँ बहुत पाए जाते हैं। यह नगर सन् 1856 ई. में बसा था। 1913 ई से पूर्व इसका नाम 'पोर्टलैंड' था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ