महाभारत आदि पर्व अध्याय 26 श्लोक 1-8

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:२१, ३० जून २०१५ का अवतरण ('== षविशो अध्‍याय: आदिपर्व (आस्तीकपर्व)== <div style="text-align:center; direct...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

षविशो अध्‍याय: आदिपर्व (आस्तीकपर्व)

महाभारत: आदिपर्व: षविशो अध्‍याय: श्लोक 1- 8 का हिन्दी अनुवाद

उग्रश्रवाजी कहते हैं—नागमाता कद्रू के इस प्रकार स्तुति करने पर भगवान् इन्द्र ने मेघों की काली घटाओं द्वारा सम्पूर्ण आकाश को आच्छादित कर दिया। साथ ही मेघों को आज्ञा दी—तुम सब शीतल जल की वर्षा करो।’ आज्ञा पाकर बिजलियों से प्रकाशित होने वाले उन मेघों ने प्रचुर जल की वृष्टि की। वे परस्पर अत्यन्त गर्जना करतु हुए आकाश से निरन्तर पानी वरसाते रहे। जोर-जोर से गर्जने और लगातार असीम जल की वर्षा करने वाले अत्यन्त अद्भुत जलधरों ने सारे आकाश को घेर सा लिया था। असंख्य धारा रूप लहरों से युक्त रह मुदित मनसे सोमरस पीते ही और वषट्कार पूर्वक समर्पित किये हुए हविष्य भी ग्रहरण करते हो। भयंकर गर्जन-तर्जन करने वाले वे मेघ बिजली और वायु से काम्पित हो उस समय निरन्तर मूसलाधार आकाश में चन्द्रमा और सूर्य की किरणें भी अदृश्य हो गयी थी। इन्द्र देव के इस प्रकार वर्षा करने पर नागों को बड़ा हर्ष हुआ। पृथ्वी पर सब ओर पानी ही पानी भर गया। वह शीतल और निर्मल जल रसातल तक पहुँच गया। उस समय सारा भृतल जल की असंख्य तरंगों से आच्छादित हो गया था। इस प्रकार वर्षा में संतुष्ट हुए सर्प अपनी माता के साथ रामणीय द्वीप में आ गये।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख