महाभारत आदि पर्व अध्याय 74 श्लोक 130-133

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:३२, ३० जुलाई २०१५ का अवतरण ('==चतु:सप्ततितम (74) अध्‍याय: आदि पर्व (सम्भाव पर्व)== <div style="t...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

चतु:सप्ततितम (74) अध्‍याय: आदि पर्व (सम्भाव पर्व)

महाभारत: आदि पर्व: चतु:सप्ततितम अध्‍याय: श्लोक 130-133 का हिन्दी अनुवाद

महर्षि कण्‍व ने आचार्य होकर भरत से प्रचुर दक्षिणाओं से युक्त ‘गोवितत’ नामक अश्वमेध यज्ञ का विधिपूर्वक अनुष्ठान करवाया। श्रीमान् भरत ने उस यज्ञ का पूरा फल प्राप्त किया। उसमें महाराज भरत ने आचार्य कण्‍व को एक सहस्त्र पह्म स्‍वर्ण मुद्राऐं दक्षिणा रूप में दीं। भरत से ही इस भूखण्‍ड का नाम भारत (अथवा भूमि का नाम भारती) हुआ। उन्‍हीं से यह कौरववंश भरतवंश के नाम से प्रसिद्ध हुआ। उनके बाद उस कुल में पहले तथा आज भी जो राजा हो गये हैं, वे भारत (भरतवंशी) कहे जाते हैं। भरत के कुल में देवताओं के समान महापराक्रमी तथा ब्रह्माजी के समान तेजस्‍वी बहुत-से राजर्षि हो गये हैं; जिनके सम्‍पूर्ण नामों की गणना असम्‍भव है। जनमेजय ! इनमें जो मुख्‍य हैं,उन्‍हीं के नामों का तुमसे वर्णन करूंगा। वे सभी महाभाग नरेश देवताओं के समान तेजस्‍वी तथा सत्‍य, सरलता आदि धर्मों में तत्‍पर रहने वाले थे।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।