महाभारत वन पर्व अध्याय 66 श्लोक 20-26

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:१९, १४ अगस्त २०१५ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

षट्षष्टितम (66) अध्‍याय: वन पर्व (नलोपाख्यान पर्व)

महाभारत: वन पर्व: षट्षष्टितम अध्याय: श्लोक 20-26 का हिन्दी अनुवाद

‘राजन् ! अब आप यहां से अनेक को बाहुक नामक सूत बताते हुए राजा ऋतुपर्ण के समीप जाइये। वे द्यूतविद्या में बड़े निपुण हैं। ‘निषधेश्वर ! आप आज ही रमणीय अयोध्यापुरी को चले जाइये। इक्ष्वाकुकुल में उत्पन्न श्रीमहान् राजा ऋतुपर्ण आपसे अश्वविद्या का रहस्य सीखकर बदलें में आपको द्यूतक्रीड़ा का रहस्य बतलायेंगे और आपके मित्र भी हो जायंगे। जब आप द्यूतविद्या के ज्ञाता होंगे, तब पुनः कल्याण भागी हो जायंगे। ‘मैं सच कहता हूं, आप एक ही साथ अपनी पत्नी, दोनों संतानों तथा राज्य को प्राप्त कर लेंगे ; अतः अपने मन में चिंता न कीजिये। ‘नरेश्वर ! जब आप अपने (पहलेवाले) रूप को देखना चाहें, उस समय मेरा स्मरण करें और इस कपड़े को ओढ़ लें। ‘इस वस्त्र से आच्छादित होते ही आप अपना पहला रूप प्राप्त कर लेंगे।’ ऐसा कहकर नाग ने उन्हें दो दिव्य वस्त्र प्रदान किये। कुरूनन्दन युधिष्ठिर ! इस प्रकार राजा नल को संदेश और वस्त्र देकर नागराज कर्कोटक वहीं अन्तर्धान हो गया।

इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्व के अन्तर्गत नलोपाख्यानपर्व में नलककोटकसंवादविषयक छाछठवां अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।