आल्बी
आल्बी
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 449 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्री काशीनाथ सिंह |
आल्बी दक्षिण पश्चिमी फ्रांस में टूलोज़ नगर से 42 मील उत्तर पूर्व पठार एवं मैदानी की संगमस्थली पर, टार्न नदी के तट पर स्थित, छोटा सा नगर तथा टार्न विभाग की राजधानी है। यहाँ गली-रोमनवंशी राजाओं तथा टूलोज़के जागरीदारों की राजधानी रहने के कारण मध्यकालीन गिरजे तथा भवन आदि हैं। यहां आटा, रंग, सिमेंट, शीश, कृत्रिम रेशमी कपड़े, मोजा, बनियाइन आदि कृषियंत्र बनाने के कारखाने और कई व्यापारिक संस्थान हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ