आरो

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:५५, ४ जनवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
आरो
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 425
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी

आरो (आर्रो) यहूदियों के पुरोहित वर्ग के संस्थापक और अध्यक्ष। हज़रत मूसा के साथ उन्होंने यहूदियों का मिस्र से मुक्त होने में नेतृत्व किया। पेंततुख के वर्णन के अनुसार आरो का चार घटनाओं से संबंध था : (1) मूसा के साथ यहूदियों का नेतृत्व करने में, (2) रैफ़ीदिम के संग्राम में मूसा की सहायता करने में, (3) यहूदियों के पूजाचिह्न सोने का बछड़ा बनाने में और (4) अपनी बहन मिरिअम के साथ मूसा के विरुद्ध इस आधार पर विद्रोह करने में कि मूसा ने एक विदेशी स्त्री को पत्नी बनाया। यहूदियों के निर्वासनकाल के पूर्व यहूदी पुराहित 'जादोक' वंश के होते थे, किंतु निर्वासन के पश्चात्‌ पुराहितों की गद्दी आरो के वंश में आ गई।


टीका टिप्पणी और संदर्भ