आरेंजबर्ग

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:४१, ५ जनवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
आरेंजबर्ग
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 424
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक राधिकानारायण माथूर

आरेंजबर्ग संयुक्त राज्य (अमरीका) के दक्षिणी कैरोलिना राज्य में आरेंजबर्ग जिले का मुख्य नगर है। यह नगर उत्तरी एडिस्टो नदी पर कोलंबिया नगर से 47 मील दक्षिण-पूर्व और समुद्रतल से 264 फुट की ऊँचाई पर अटलांटिक समुद्रतटीय मैदान में स्थित है। यह सड़क और रेलमार्गों द्वारा समीपवर्ती क्षेत्रों संबद्ध है। यह संयुक्त राज्य के एक महत्वपूर्ण कृषीय जिले का व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र है। मुख्य उपज कपास, इमारती लकड़ी, अंडा और तरकारी है। यहाँ सूती कपड़े बुनने, कपास से बिलौले निकालने, वनस्पति तेल बनाने तथा लकड़ी चीरने इत्यादि के कारखाने हैं। यहाँ 55 एकड़ क्षेत्रफल पर स्थित एडिस्टो उद्यान दर्शनीय है। यहाँ क्लैफिन विश्वविद्यालय (1869 में स्थापित) और राजकीय कृषि तथा शिल्प विद्यालय (1896 में स्थापित) दोनों नीग्रो लोगों के लिए हैं। इस नगर की स्थापना लगभग 1700 ई. में आरेंज के राजकुमार विलियम के नाम पर हुई।




टीका टिप्पणी और संदर्भ