विलियम कैक्स्टन

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:३०, १३ जनवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
विलियम कैक्स्टन
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 129
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक विश्वनाथ

विलियम कैक्स्टन (1422-1491 ई.)। मुद्रण के आधुनिक साधनों को व्यवस्थित रूप देनेवाला प्रथम मुद्रक। इसका जन्म इंग्लैंड के वील्ड ऑव केंट प्रदेश में कहीं हुआ था। संभवत: 1438 में ये राबर्ट लार्ज के पास प्रशिक्षार्थी के रूप में गए और लार्ज की मृत्यु के उपरांत 1441 से 1469 तक विविध व्यावयायिक कार्यों में लगे रहे। इस बीच उन्होंने रऔल ले फेंवर लिखित ट्रॉय के सुप्रसिद्ध मध्ययुगीन रोमांस ‘द रिकाल ऑव द हिस्ट्री ऑव ट्रॉय’ का फ्रांसीसी भाषा से अँगरेजी में अनुवाद किया। तत्पश्चात्‌ उन्होंने ब्रगेस में कालर्ड मैंशन की साझेदारी में एक प्रेस की स्थापना की, और अपनी पहली अनुदित पुस्तक ‘द रिकाल’ का मुद्रण किया। 1476 में कैक्स्टन ने इंग्लैंड आकर अपना प्रेस लगाया। और 13 दिसंबर, 1476 को वहाँ से उनका अपना पहला प्रकाशन इंडल्जेंस छपा। इंग्लैंड में मुद्रित होनेवाली पहली पुस्तक लार्ड रिवर्स कृत द डिक्टम्स ऐंड सेइंग्ज़ ऑव द फ़िलासफ़र्स का अनुवाद था जिसे कैक्स्टन ने स्वयं संशोधित करके मुद्रित किया था।

इस समय से लेकर मृत्यु पर्यंत कैक्स्टन लेखन और मुद्रण के कार्य में व्यस्त रहे। साहित्यिक प्रतिभा के साथ साथ उनमें व्यावसायिक बुद्धि भी थी। उन्होंने द बुक ऑव द हिस्ट्री ऑव जेसन (1477), द हिस्ट्री ऑव रिनाल्ट द फाक्स (1481), द लाइफ़ ऑव चार्ल्स द ग्रेट (1485), द सीज़ ऐंड कांक्वेस्ट ऑव जुरूयलक (1481), ब्लैंकर्डिन ऐंड इंग्लैंटाइन (1489) आदि अनेक पुस्तकों का स्वयं उन्होंने फ्रेंच आदि भाषाओं से अनुवाद किया था। मुद्रक के रूप में उनका कार्य 18000 पृष्ठों का है।

कैक्स्टन के प्रेस का सबसे सुंदर प्रकाशन कदाचित्‌ गोल्ड लीजेंड्स है, जो 13वीं शती के मुख्यतया फ्रेंच और अंग्रेंज संतों की प्रेरणाप्रद कथाओं पर आधारित था। उसमें 70 वुडकट डिजाइन थे। कैक्स्टन ने अपने प्रेस में जिन टाइपों का प्रयोग किया था, उनके नमूनों का संग्रह ब्रिटिश म्यूजियम तथा केंब्रिज विश्वविद्यालय में है। कैक्स्टन द्वारा मुद्रित पुस्तकों पर टाइटिल पेज नहीं थे। 1484 के बाद छपी उनकी पुस्तकों में ऊपर नीचे सज्जात्मक बार्डर होता था और बीच में डब्ल्यू. सी. ट्रेड मार्क अंकित रहता था। उनके उल्लेखनीय मौलिक कार्य पोलिक्रोनिकोन[१]में सम्मिलित हैं।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. द रोल्स सीरीज़ एडीशन, खंड 8