आक्सनार्ड
आक्सनार्ड
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 344 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | डॉ. राधिकानाथ माथुर |
आक्सनार्ड नगर संयुक्त राज्य, अमरीका, के कैलिफोर्निया राज्याँतर्गत बेंट्यूरा जिले में, सेंटा बारबरा चैनल के तट के समीप, लास ऐंजिल्स नगर से पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में 50 मील की दूरी पर स्थित है। यह सदर्न पैसिफिक रेलमार्ग पर है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय चुकंदर से चीनी बनाना है। यहाँ का फल व्यापार भी महत्वपूर्ण है। यह नगर 1898 ई. में स्थापित हुआ।
टीका टिप्पणी और संदर्भ