कैलगारी
कैलगारी
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 143 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | शिवमंगल सिंह |
कैलगारी कैनाडा के एल्बर्टा राज्य का बो तथा एल्बो नदियों के संगम पर बसा 3,140 की ऊँचाई पर स्थित प्राचीन नगर (स्थिति 51 2 उत्तरी अक्षांस से 114 5 पूर्वी देशांत)। आसपास के अन्नोतपादक प्रदेश तथा कोयला क्षेत्रों टर्नर घाटी के तैल प्रदेश का यह व्यपारिक केंद्र है। यहाँ बो नदी से विद्युत उत्पन्न की जाती है। तथा निकट के तैल क्षेत्र प्राकृत्तिक गैस प्रधान करते हैं। यह धूमहीन नगर है। 1966 ई. की गणना के अनुसार इसकी आबादी 3,30,575 है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ