कोटरी
कोटरी
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 155 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | नवलकिशोरप्रसाद सिंह |
कोटरी पाकिस्तान के कराची जिले का एक छोटा नगर जो सिंधु नदी के दाहिने तट पर लगभग 100 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। (स्थिति 250 22’ उत्तरी अक्षांश से 680 18’ पूर्वी देशांत)। कराची से उत्तर को जानेवाला रेलमार्ग इसके निकट दो शाखाओं में विभक्त होकर क्रमश: सिंधु नदी के दाइंर् एवं बाईं ओर से होते हुए पंजाब जाता है। हैदराबाद जानेवाले रेलमार्ग पर सिंधु नदी पर निर्मित 1,948 फुट लंबा पुल है। 19वीं शताब्दी में यह नौकापरिवहन का प्रमुख केंद्र था। इसके दक्षिणपश्चिम में बहती बारन नदी की बाढ़ से बचने के लिये बाँध बनाया गया है। यहाँ नौकानिर्माण तथा मदिरा बनाने के कारखाने हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ