कोमाती
कोमाती
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 162 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | नन्हें लाल |
कोमाती दक्षिणपूर्व अफ्रीका की एक नदी जो ट्रांसवाल में बॉल नदी के उद्गम स्थान से 11 मील पश्चिम लगभग 5,000 फुट की ऊँचाई से निकलकर, लगातार उत्तर तथा पूर्व दिशा में 500 मील बहती हुई, हिंद महासागर में डेलागोआ की खाड़ी में गिरती है। यह अपने मुहाने से, जहाँ जल की गहराई 12 से 18 फुट है, लिबोंबो के निकट तक नौगम्य है। इसकी ऊपरी घाटी में निम्न कोटि के सोने के क्षेत्र हैं। 320 पूर्व देशांतर रेखा के ठीक पश्चिम तथा 250 25’ दक्षिण अक्षांश पर क्रोकाडाइल नदी इसमें आकर मिलती है। इस संगम के एक मील नीचे संमिलित धारा मनहीसा निकलती है, लिबोंबो में 626 फुट की कोमाटी पूर्ट नामक दरार से बहती हुई यह तटीय मैदान में पहुँचती है। यहाँ अनेक मनमोहक प्रपात हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ