इंडियानापोलिस

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:२८, २८ जनवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
इंडियानापोलिस
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 498
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक चंद्रचूड़ मणी

इंडियानापोलिस संयुक्त राज्य (अमरीका) के इंडियाना राज्य की राजधानी है तथा उसके हृदयस्थल में ह्वाहट नदी के तट पर बसा हुआ है। इसे अमरीका का चौराह कहते हैं, क्योंकि यहाँ शिकागो, सेंट लुई, लुईजविल, सिनसिनाटी, कोलंबस, न्यूयार्क आदि को जानेवाले रेलवे मार्ग तथा कई पक्की सड़कें मिलती हैं। यहाँ एक बड़ा हवाई अड्डा भी है। केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, प्रमुख कोयला क्षेत्रों के सामीप्य तथा यातायात के साधनों के बाहुल्य ने इसे बहुत बड़ा औद्योगिक केंद्र बना दिया है। इसके मुख्य उद्योग खाद्य पदार्थ तथा वस्त्र, हवाई जहाजों के इंजिन, बैटरी, रेडियो, रफ्रेीजरेटर, कागज, चमड़े, का सामान आदि है। यह एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र भी है। इसकी शिक्षासंस्थाओं में बटलर विश्वविद्यालय का नाम उल्लेखनीय है। सन्‌ 1824 ई. में यह इंडियाना राज्य की राजधानी चुन लिया गया तथा कालांतर में इसे अमरीका के अन्य प्रमुख नगरों से संबद्ध कर दिया गया। इसकी जनसंख्या सन्‌ 1970 ई. में 7,42,613 थीं।[१]

इंदुमती काकुत्स्थवंशी अज की पत्नी एवं विदर्भराज भोज की छोटी बहन। ऐसी पौराणिक आख्यायिका है कि तृणबिंदु का तप भंग करने के लिए हरिणी नाम की एक अप्सरा भेजी गई थी जिसे शापवश क्रथकैशिक अथवा विदर्भ के राजकुल में जन्म लेना पड़ा और जिसका विवाह अज के साथ हुआ। परतु वह दीर्घकाल तक उनके साथ न रह पाई। नारद की वीणा से गिरी माला की चोट से मूर्छित हो उसने प्राण त्याग दिए।




टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्यामसुंदर शर्मा