क्योगा

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:२५, ३ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
क्योगा
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 196
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक भूपेद्रकांत राय

क्योगा पूर्वी अफ्रीका के दक्षिणी यूगांडा प्रांत में स्थित झील।[१] इसका क्षेत्रफल 1,000 वर्गमील है। इस झील के चारों ओर अन्य झीलों के समूह हैं। दक्षिण दिशा में 100 मील की दूरी पर विक्टोरिया झील, 130 मील पूर्व अलवर्टा झील तथा दक्षिणपश्चिम में 275 मील की दूरी पर एडवर्ड झील है। क्योगा झील का निर्माण भंजन द्वारा हुआ है। अफ्रीका की प्रसिद्ध नदी नील ट्यांगानिका झील से निकलकर आवंन और रिपन जलप्रपातों से होकर क्योगा झील में गिरती है और पुन: निकलकर उत्तरी दिशा में बहने लगती हैं। क्योंगा मीठे पानी की झील है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति : 10 30’ उत्तरीय अक्षांश से 330 0’ पूर्वी देशांत