एफ़िंघम
एफ़िंघम
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 242 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्यामसुंदर शर्मा |
एफ़िंघम संयुक्त राज्य अमरीका के इलिनॉय राज्य में एक नगर है। यह छोटी वाबश नदी के पास टेरे होट और सेंट लुई के करीब करीब बीच में राजपथ पर स्थित है। यह पेन्सिलवानिया और मध्य इलिनॉय रेलवे का एक बड़ा जंकशन तथा संपन्न कृषि और दुग्ध उत्पादक क्षेत्र का व्यापारिक केंद्र हैं। यहाँ जमे दूध, केचअप और सब्जी तथा मांस टीन के डब्बों में बंद करने के उद्योग हैं। यह नगर सन् 1853 ई. में बसा था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ