एलवुड

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:५३, १५ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
एलवुड
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 249
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्यामसुंदर शर्मा

एलवुड संयुक्त राज्य अमरीका के इंडियाना राज्य में मेडिसन प्रदेश में स्थित एक नगर है। यह समुद्र की सतह से 862 फु. की ऊँचाई पर तथा इंडियानापोलिस से 42 मी. उत्तर-पूर्व स्थित है। जनसंख्या सन्‌ 1950 ई में 11,362 थी। इस क्षेत्र में तरकारी की खेती होती है और यह अपने टमाटरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ से होकर निकेल प्लेट तथा पेनसिलवानिया रेलें जाती हैं। यहाँ एक जहाजी केंद्र भी है जहाँ से पशु तथा अनाज बाहर भेजे जाते हैं। यहाँ सामान रखने के डिब्बे बनाने का एक बहुत बड़ा कारखाना तथा घरेलू उपयोग की वस्तुएँ बनाने के भी कई कारखाने हैं। यह नगर सन्‌ 1852 ई. में बसाया गया था तथा सन्‌ 1869 ई. तक यह 'क्विंसी' नाम से प्रसिद्ध था। यहाँ प्राकृतिक गैस मिल जाने के कारण इस नगर की जनसंख्यां काफी बढ़ गई है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ