क्लीस्ट एवाल्ड क्रिश्चियन वान

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:११, १७ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
क्लीस्ट एवाल्ड क्रिश्चियन वान
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 239
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

क्लीस्ट एवाल्ड क्रिश्चियन वान (1715-59) जर्मन कवि और सैनिक। जेब्लिन (पोमेरानिआ) में जन्म, कोनिंग्सवर्ग में शिक्षा। 1736 में डेनिश सेना में भरती हुआ और जब फ्रेडरिक महान्‌ गद्दी पर बैठा तो वह प्रशा की सेना में चला आया तथा सप्तवर्षीय युद्ध में भाग लिया और 1759 में वह कुनर्सडोर्फ में बुरी तरह घायल हुआ। वह आरंभ से प्रकृत्या कवि था। उसकी प्रख्यात रचना ‘दर फ्रूहलिंग’ है जो 1749 में प्रकाशित हुई। वह जर्मन भाषा में वर्णनात्मक शैली की प्रकृति संबंधी कविता का आदिकालिका नमूना मानी जाती है। इस पर टामसन के सीजंस का प्रभाव है। उसके दो कविता संग्रह 1756 और 1758 में प्रकाशित हुए।

टीका टिप्पणी और संदर्भ