जार्ज क्लेब्स

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:१५, १८ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
जार्ज क्लेब्स
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 241
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

जार्ज क्लेब्स (1857-1918 ई.) जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक। पूर्वी प्रशा के नीडेनबुर्ग नामक स्थान में 23 अक्तूबर, 1857 को जन्म। कोनिंगवर्ग में रसायन का अध्ययन किया। बास्ले में रेक्टर बने पश्चात्‌ हाइडलवर्ग विश्वविद्यालय में वनस्पतिशास्त्र के प्राध्यापक नियुक्त हुए। उनकी ख्याति, काई, सेवार और फफूँद के विकास और अवस्था पर बाह्य परिस्थितियों के प्रभाव संबंधी अनुसंधान के लिए है। उन्होंने चलजन्यु (Zoospores) के उत्पन्न करने के तकनीक में ‘कैपिलरी पाइप मैथड’ का आविष्कारकर सुधार प्रस्तुत किया। उनकी 15 अक्तूबर, 1918 को मृत्यु हुई।


टीका टिप्पणी और संदर्भ