क्लेरमाँ फेराँ

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:००, १९ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
क्लेरमाँ फेराँ
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 243
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक कष्णमोहन गुप्त

क्लेरमाँ फ़ेराँ केंद्रीय फ्रांस में पेरिस से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 210 मील दूर पुई-डि-डोम क्षेत्र का प्रसिद्ध नगर। जूलियस सीजर के समय में यह नगर अस्तित्व में था। यहाँ 12वीं शताब्दी का बना नॉटरडेम रोमन गिरजाघर तथा 15वीं शताब्दी का बना विशाल गोथिक गिरजाघर दर्शनीय हैं। यहाँ विश्वविद्यालय, पुरातत्व संग्रहालय और वेधशाला हैं। इससे दो मील पश्चिम पहाड़ियों में स्पा ऑव रोयाट (Spa of Royat) प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ ब्ले पैस्कल (Blaise Pascal) का जन्म हुआ था। यहाँ टायर, ट्यूब और रबर के अन्य सामानों, कपड़े, धातु, खनन के यंत्रों, साइकिल और रेडियो आदि बनाने के कारखाने हैं। उत्तम चाकलेट, संरक्षित फल और खाद्य सामग्री का उत्पादन होता हैं। सुप्त ज्वालामुखी पर्वत मांट्स डोम की तलहटी में बसा होने के कारण यहाँ के प्राकृतिक और रम्य वातावरण में देशी और विदेशी पर्यटक सदा आते रहते हैं। 1968 में यहाँ की जनसंख्या 1,54,110 थी।


टीका टिप्पणी और संदर्भ