एवांसविले
एवांसविले
| |
पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
पृष्ठ संख्या | 256 |
भाषा | हिन्दी देवनागरी |
संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
लेख सम्पादक | श्यामसुंदर शर्मा |
एवांसविले संयुक्त राज्य अमरीका के इंडियाना राज्य में ओहायो नदी के तट पर स्थित एक नगर तथा बंदरगाह है। यह वेंडरवर्ग प्रदेश का केंद्र है। संघीय राजमार्ग 41 तथा प्रादेशिक राजमार्ग 62, 65 तथा 66 यहाँ से होकर जाते हैं। जनसंख्या सन् 1960 ई. में 1,41,543 थी। समीपवर्ती प्रदेश कृषि तथा कोयले के उत्पादन में उन्नतिशील है। केवल 50 मील के व्यास में डेढ़ सौ से अधिक कोयले की खदानें हैं। सुविधाजनक स्थिति, रेल एवं जल यातायात की सुविधा होने के कारण यह दक्षिणी इंडियाना का मुख्य वितरण तथा औद्योगिक केंद्र है। व्यापार की मुख्य वस्तुओं में कृषि तथा वातावस्थापन यंत्र, मोटरें, मदिरा, सिगार, वस्त्र, कहवा तथा अन्न हैं।
यह नगर सन् 1812 ई. में रॉबर्ट मॉर्गन एवांस के नाम पर स्थापित किया गया था। सन् 1850 ई. में यहाँ की जनसंख्या केवल 3,235 थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ