चित्राल
चित्राल
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4 |
| पृष्ठ संख्या | 228 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | रामप्रसाद त्रिपाठी |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | निर्मला कौशिक |
चित्राल स्थिति : 35° 50' उ. अ. तथा 71° 56' पू. दे.। यह पश्चिमी पाकिस्तान की उत्तरी-पश्चिमी सीमा पर स्थित है। इसके उत्तर की सीमा पर अफगानिस्तान तथा उत्तर-पूर्व में कश्मीर है। यहाँ पर अनेक हिमनदियाँ (glaciers) पाई जाती हैं जिनकी ऊँचाई 20,000 फुट तक है। यहाँ की मुख्य नदी कुनार है। मुख्य फसलें धान, जौ, गेहूँ तथा फलों में अनन्नास, नाशपत, तरबूज आदि हैं। वनों में देवदार मुख्य वृक्ष है। यहाँ खनिज लोहा, सीसा, ताँबा, एल्यूमिनियम तथा सोना प्राप्त होता है। यहाँ के हाथ के बुने कपड़े तथा कसीदाकारी का काम बहुत प्रसिद्ध है। बरतन, कपड़े, लकड़ी की वस्तुओं तथा फलों का निर्यात होता है। यहाँ फल, अनाज तथा कपड़े, लकड़ी की वस्तुओं तथा फलों का निर्यात होता है। यहाँ फल, अनाज तथा कपड़े की मंडी है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ