रूफस क्विंतस कर्तिये

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:२५, २४ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
रूफस क्विंतस कर्तिये
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 254
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

रूफस क्विंतस कर्तिये रोम का प्रख्यात इतिहासकर जिसने सिकंदर महान्‌ का इतिहास प्रस्तुत किया था। उसने यह इतिहास इस अध्यायों में लिखा था जिनमें से प्रथम दो छोड़कर आठ उपलब्ध हैं। जो अध्याय उपलब्ध हैं, उनमें भी यत्रतत्र के अंश नहीं है। उसने अपने ग्रंथ की सामग्री का विश्वस्तसूत्रों से चयन किया और तटस्थ भाव से प्रस्तुत किया है। उसका यह इतिहास सिकंदर के भारत आक्रमण के विस्तृत विवरण के साथ ही तात्कालीन भारतीय स्थिति भी प्रस्तुत करता है। इस कारण उसके इतिहास का भारतीय इतिहास की दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है।

स्वत: क्विंतस की जीवन संबंधी जानकारी अप्राप्य है। यह भी निश्चय नहीं है कि वह कब पैदा हुआ था। कुछ लोग उसे वेस्पियन के शासन में होने का अनुमान करते है, अन्य उसे बहुत पीछे कांतेस्तीन काल में रखते हैं, किंतु उसके वेस्पियन काल में होने की ही संभावना अधिक है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ