ऐडिरौनडैक
ऐडिरौनडैक
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 275 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | नन्हेंलाल |
ऐडिरौनडैक पर्वसमूह (ऊँचाई 1,000 फुट से 5,000 फुट तक), उत्तरी-पूर्वी न्यूयार्क (संयुक्त राज्य, अमरीका) के क्लिंटन, एसेक्स, फ्ऱैकलिन तथा हैमिल्टन प्रादेशिक भागों में फैला हुआ है। इसका सबसे ऊँचा शिखर माउंट मार्की है (5,334 फुट)। यह पर्वतसमूह हडसन तथा सेंट लारेंस नदियों के बीच जलविभाजक का काम करता है। इन पर्वतों पर अनेक क्षय चिकित्सालय हैं तथा यहाँ मछली फँसाने और शिकार खेलने के भी अति सुंदर स्थान हैं। इस प्रदेश का अतिरंदक पार्क 30,00,000 एकड़ से भी अधिक क्षेत्रफल का है। यहाँ के पर्वत, वन, सरिता तथा झीलें सभी, नगर के वातावरण के थके जनसमूह के लिए आकर्षण के केंद्र हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ