ऐलेनटाउन
ऐलेनटाउन
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 283 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | काशीनाथ सिंह |
ऐलेनटाउन संयुक्त राज्य अमरीका में फ़िलाडेल्फ़्याि नगर से 50 मील उत्तरोत्तर-पश्चिम में लेहाई नदी के तट पर स्थित लेहाई काउंटी का प्रशासनिक तथा पेंसिलवेनिया राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक तथा वितरण केंद्र है। यहाँ प्रमुख वायुयान संस्थान तथा क्षेत्रीय रेलों एवं राजमार्गो का संगम है। निकटवर्ती क्षेत्र में लोहा, स्लेट और चूना-पत्थर उपलब्ध हैं, अत: यहाँ लोहा, सीमेंट, जूता, मोजा, बनियाइन, सिगार तथा अन्य उद्योगों के बहुत से कारखाने स्थापित हो गए हैं। 1762 ई. में पेंसिलवेनिया के न्यायाधीश विलियम ऐलेन ने इसे बसाया था। यह 1868 ई. में नगर हो गया। जनसंख्या 1970 में 1,09,527 थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ