गडक

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:३५, २३ अप्रैल २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
गडक
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 354
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

गडक कर्णाटक प्रदेश के धारवाड़ जिले का एक प्राचीन नगर।[१] यह दसवीं शती ई. से चौदहवीं शती के आरंभ तक चालुक्य, कलचुरी और होयशल नरेशों के आधिपत्य में था। 14वीं शती से १६वीं के मध्य तक यह विजयनगर साम्राज्य का अंग था। तदनंतर मुगलों ने उसपर अधिकार किया। 1818 ई. में यह अँगरेजों के हाथ लगा। यहाँ अनेक प्राचीन मंदिरों के ध्वंसावशेष हैं जो यहाँ के कलावैभव के प्रतीक हैं। यह कपास और सूती कपड़ों का एक बहुत अच्छा व्यावसायिक केंद्र है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति : 150 25’ उत्तरी अक्षांश तथा 750 38’ पूर्वी देशांत