अल्बर्ट प्रथम
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
अल्बर्ट प्रथम
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 266 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्री ओंकारनाथ उपाध्याय |
अल्बर्ट प्रथम (1875-1934), बेल्जियम का राजा। संसार का भ्रमण कर अल्बर्ट 1909 ई. में बेल्जियम की राजगद्दी पर बैठा। उसने अध्ययन विदेशों में जा-जाकर किया था, और साहित्य तथा कला को अपनी संरक्षा दी। अनेक साहित्यकार और कलावंत उसके मित्र थे। सन् 1914 के महायुद्ध में उसने सालों जर्मनी से मोर्चा लिया। बाद, विध्वस्त बेल्जियम के पुनर्निर्माण में वह दत्तचित्त हुआ। नमूर में चट्टानों से गिर जाने से उसकी आकस्मिक मृत्यु हुई।
टीका टिप्पणी और संदर्भ