आरो
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
आरो
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 425 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
आरो (आर्रो) यहूदियों के पुरोहित वर्ग के संस्थापक और अध्यक्ष। हज़रत मूसा के साथ उन्होंने यहूदियों का मिस्र से मुक्त होने में नेतृत्व किया। पेंततुख के वर्णन के अनुसार आरो का चार घटनाओं से संबंध था : (1) मूसा के साथ यहूदियों का नेतृत्व करने में, (2) रैफ़ीदिम के संग्राम में मूसा की सहायता करने में, (3) यहूदियों के पूजाचिह्न सोने का बछड़ा बनाने में और (4) अपनी बहन मिरिअम के साथ मूसा के विरुद्ध इस आधार पर विद्रोह करने में कि मूसा ने एक विदेशी स्त्री को पत्नी बनाया। यहूदियों के निर्वासनकाल के पूर्व यहूदी पुराहित 'जादोक' वंश के होते थे, किंतु निर्वासन के पश्चात् पुराहितों की गद्दी आरो के वंश में आ गई।
टीका टिप्पणी और संदर्भ