इकीटोस

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:५५, २७ जून २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
इकीटोस
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 504
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

इकीतोस (1) पेरू राज्य में मारानोन नदी के बाएँ तट पर लोरेटो प्रदेश में निवास करनेवाली दक्षिणी अमरीका की एक आदिम जाति हे। यह प्रदेश 'रीओ नापा' के मुहाने से ७५ मील उत्तर है। ईसाई धर्मप्रचारकों के अथक प्रयत्न करने पर भी ये असभ्य ही रह गए हैं। ये शिलाओं पर अंकित पशु पक्षियों के चित्रों को पूजते हैं। ये कुछ व्यापार भी करते हैं और व्यापार में आयात की मुख्य वस्तुएँ रबर से बदली जाती हैं। 20वीं सदी के प्रारंभ में इनकी कुल संख्या 12,000 थी।

(2) इकीतोस पेरू राज्य में ऊपरी अमेज़न के बाएँ तट पर स्थित एक नगर तथा नदीबंदरगाह है। यह लोरेटो प्रदेश की राजधानी है। इकीटोस समुद्र की सतह से प्राय:400 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ की जलवायु गरम तथा आर्द्र है। नगर सन्‌ 1863 ई. में बसाया गया था। यहाँ के घर प्राय: फूस तथा खपरैलों के छाए हुए हैं। नगर की मुख्य व्यापारिक वस्तु रबर है। निर्यात के अन्य सामान तंबाकू, रुई, मोम, कछुए का तेल, सोना तथा पानाम हैट है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ