उपलेता

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०६:२६, ७ जुलाई २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
उपलेता
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 121
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक काशीनाथ सिंह

उपलेता गुजरात राज्य के मध्य सौराष्ट्र जिले में उपलेता सब डिवीजन का प्रमुख नगर है (पहले गोंडल राज्य के गोंडल इलाके का नगर था)। (स्थिति : 21° 44 उत्तरी अक्षांश. एवं 70° 20' पूर्वी देशांतर) यह जूनागढ़ से 19 मील उत्तर पचिम एवं धोराजी नगर से 10 मील दूर, भादर नदी की सहायक मोज नदी के पश्चिमी तट पर, अत्यंत सुरम्य स्थान पर स्थित है। यहाँ निवासियों में मेहमान जाति एवं बनिए मुख्य हैं जिनका धंधा साधारणत: व्यापार है। अत: यह नगर गुजरात के संपत्तिशाली नगरों में गिना जाता है। भावनगर-गोंडल-पोरंबंदर रेलवे का एक स्टेशन भी यहाँ है, अत: व्यापारिक सुविधाएँ यहाँ प्राप्त हैं। यहाँ के निवासियों में लगभग 40 प्रतिशत लोग व्यापार में लगे हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ