एपर्ने

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०९:४२, १४ जुलाई २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एपर्ने
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 241
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

एपर्ने फ्रांस के मार्ने जिले में एक ऐतिहासिक नगर है जो शालों नगर के उत्तर-पश्चिम में 19 मील की दूरी पर स्थित है। प्राचीन नगर मार्न नदी के बाएँ किनारे पर बसा हुआ था। आधुनिक नगर मार्न के दोनों ओर फैला हुआ है। यह नगर खड़िया मिट्टी द्वारा निर्मित चट्टानों पर बसा हुआ है। इन्हीं चट्टानों की कंदराओं में 'शैंपेन' नामक शराब बनाई जाती है। अत: एपर्ने शैंपेन का बहुत बड़ा गोदाम तथा थोक बाजार है। ऐतिहासिक काल में पाँचवीं से दसवीं शताब्दी तक यह रीम्स के मुख्य पादरी के आधिपत्य में रहा। तत्पश्चात्‌ शैंपेन के काउंट ने इसे अपने कब्जे में कर लिया। शतवर्षीय युद्ध ने इस नगर को बहुत क्षति पहुँचाई। सन्‌ 1644ई. में फ्रांसिस प्रथम ने इसे जलवा दिया। सन्‌ 1642 ई. में बोलोन के डयूक ने यहाँ एक डची की स्थापना की। प्रथम महायुद्ध (सन्‌ 1914-1918 ई.) में एपर्ने की गलियाँ पुन: खून से लाल हुईं ।

टीका टिप्पणी और संदर्भ