एल्बा

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:३२, १७ जुलाई २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एल्बा
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 254
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्यामसुंदर शर्मा

एल्बा द्वीप इटली के लेगहॉर्न प्रांत के पश्चिमी तट से 45 मील दूर दक्षिण दिशा में है। यह प्रधान भूखंड से मील चौड़े पीयांबिनो मुहाने द्वारा पृथक है तथा 19 मील लंबा और 6 मील चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल 140 वर्ग मील है। यह द्वीप पहाड़ी है। सबसे ऊँची चोटी मांटे कपन्ने है, जो समुद्रतल से 3342 फुट ऊँची है। यह एक जलमग्न पर्वत का भाग है जो कार्सिका और सार्ड़ीनिया की ओर फैला है। इसका तट खड़ा और पथरीला है, परंतु बड़ी खाड़ियों के पास समतल क्षेत्र भी हैं। यहाँ की चट्टानें अति प्राचीन हैं। सिल्यूरिन और डेवानियन युगों की चट्टानें पूर्वी भाग में मिलती हैं। बलुआ पत्थर, चूने का पत्थर तथा सुभाजा (शिस्ट) चट्टानों का बाहुल्य है। इटली का 80 प्रतिशत कच्चा लोहा इसी द्वीप की खानों से निकलता है। लोहा गलाने का धंधा प्राचीन काल से चला आ रहा है। रोमन लोग यहाँ की कणाश्म (ग्रैनाइट) चट्टानों को भवननिर्माण के लिए तुड़वाते थे। आजकल यह काम बहुत ही कम हो गया है।

इस द्वीप का कुछ भाग उपजाऊ है। पर्वतों की निचली ढाल पर तथा तलहटियों में अंगूर, जैतून और शहतूत की उपज काफी होती है। टूनी और सार्डिन मछलियाँ पकड़ना यहाँ के निवासियों का प्रमुख धंधा है। पूरे द्वीप की जनसंख्या पचास हजार के लगभग है। इसकी राजधानी पार्टी फ़ेरियो (Pyrto Ferrais) यहाँ का प्रधान बंदरगाह तथा औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ