ऐंट्रिम
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
ऐंट्रिम
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 267 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्यामसुंदर शर्मा |
ऐंट्रिम आयरलैंड के अल्स्टर प्रदेश में स्थित एक जिला है। इसकी उत्तरी सीमा पर अंध महासागर, पूर्व में उत्तरी जलप्रणाली, दक्षिण में लेगान नदी तथा लोखने झील हैं और पश्चिमी सीमा का निर्माण बान नदी करती है। इसका क्षेत्रफल 1237 वर्ग मील है, जिसके प्राय: संपूर्ण भाग में कृषि होती है। ग्लेनरावेल में अच्छे लोहे की परतें हैं, तथा डयूनेरल और कैरिकफ़रगुस में नमक की बड़ी बड़ी खदानें हैं जहाँ से काफी नमक निकाला जाता है। यहाँ के निवासियों के मुख्य धंधे सन का उत्पादन, मछली पकड़ना, लिनन तैयार करना, तथा ऊनी एवं सूती वस्त्र का उत्पादन हैं। बेलफ़ास्ट राजधानी हैं एवं अन्य मुख्य नगर लान तथा कैरिकफ़रगुस हैं।
ऐंट्रिम नगर लाखाने झील से आधे मील की दूरी पर स्थित है। इसकी स्थिति इतनी अच्छी नहीं है, फिर भी यहाँ लोहा ढालने, वस्त्र श्वेत करने आर लिनन तथा कागज बनाने के उद्योग हैं। इसके समीप ही आयरलैंड का, 93 फुट ऊँचा तथा 50 फुट व्यास का आयरलैंड में प्रचलित रचना का एक गाल अट्टाक है जो स्थापतय कला की दृष्टि से अनिद्य है। ऐंट्रिम का किला भी युद्ध की दृष्टि से बड़े महत्वपूर्ण स्थान पर है। यह नगर आवागमन के मुख्य भागों को व्यवस्थित रखता है। इस नगर का बेलफ़ास्ट, लार्न, कोलरन इत्यादि मुख्य नगरों तथा अन्य केंद्रो से रेल द्वारा सीधा संबंध है। ऐंट्रिम वह स्थान है जहाँ ईसाइयों की एक सांप्रदायिक संस्था 'सोसायटी आव फ्ऱेड्स' के सिद्धांतों को आयरलैंड में सर्वप्रथम प्रसारित किया गया था। आल्डरग्रेव के समीप ही शाही वायुसेना का हवाई अड्डा है। यहाँ की जनसंख्या सन् 1966 ई. में 5468 थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ