थर्मापिली

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:०२, १८ अगस्त २०११ का अवतरण (Text replace - "०" to "0")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

थर्मापिली - स्थिति : 38°48' उo अo तथा 22°45' पूo देo। इसका शाब्दिक अर्थ उष्ण द्वार है। यह पूर्वी यूनान के मध्यवर्ती भाग ईटा पर्वत तथा मेलिऐका खाड़ी के बीच लेमिया नगर से 14.5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यहाँ 480 ईo पूo में स्पार्टा के शासक लिऑनिडैस अपने 300 स्पार्टन तथा 700 थेस्पियन सैनिकों के साथ ईरानी राजा जर्कसीज़ के विरुद्ध एक मार्मिक युद्ध में परास्त हुए थे। यहाँ 279 ईo पूo ब्रेनस के नेतृत्व में गाल्स तथा दूसरी ओर यूनानियों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें अंत में यूनानी सेना परास्त हो गई। यहीं पर 191 ईo पूo में रोमवासियों ने सीरिआ के ऐनटाइओकस तृतीय को युद्ध में परासत किया।

टीका टिप्पणी और संदर्भ