सर लारेंस जेकिंस

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:५८, २ अगस्त २०११ का अवतरण ('*सर लारेंस जेकिंस भारत में एक अंग्रेज न्यायशास्त्री...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • सर लारेंस जेकिंस भारत में एक अंग्रेज न्यायशास्त्री था। २२ दिसंबर, १८५७, को कार्डिगन वेल्स में उत्पन्न।
  • चेल्टेनहम और आक्सफर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर १८८३ में वकालत शुरू की।
  • भारत में कलकत्ता के उच्च न्यायालय न्यायाधीश (१८६९) और बंबई के न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति (१८९९-१९०८) नियुक्त रहे।
  • एक वर्ष भारत की राज्यपरिषद के सदस्य रहने के पश्चात्‌ वह अवकाश प्राप्ति तक बंगाल के उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश रहे।
  • अवकाश ग्रहण के दूसरे वर्ष १९१६ में इंग्लैंड की राज्यपरिषद् की न्यायसमिति में नियुक्त हुए।
  • १९२४ में उत्तरी आयरलैंड और स्वतंत्र आइरिश राज्य की सीमा निर्धारण करनेवाले आयोग के सदस्य मनोनीत हुए। २८ अक्टूबर, १९२८ को ईलिंग में देहांत हुआ।

टीका टिप्पणी और संदर्भ