कृष्ण गुप्त
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०६:४५, २७ सितम्बर २०११ का अवतरण (Adding category Category:हिन्दी विश्वकोश (को हटा दिया गया हैं।))
- कृष्णगुप्त छठीं सातवीं शती ई. में मगध पर शासन करनेवाले उत्तरवर्ती गुप्तवंश के संस्थापक।
- इनका उल्लेख अपसढ़ और देव बर्नारक से मिले अभिलेखों में हुआ है।
- कुछ इतिहासकारों की धारणा है कि ये चंद्रगुप्त (द्वितीय) के ज्येष्ठ पुत्र थे जिनका उललेख वैशाली से प्राप्त मुहर पर गोविंद गुप्त के नाम से हुआ।
- किंतु इस कल्पना के लिये कोई सबल आधार नहीं है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ