डलविच

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १६:२६, २७ अक्टूबर २०११ का अवतरण ('डलविच लंदन के कंबरबेल बरो में उपनगर है। इस उपनगर में ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

डलविच लंदन के कंबरबेल बरो में उपनगर है। इस उपनगर में कंबरलैंडबरो का दक्षिणी भाग, डेनमार्क पहाड़ी, पेखाम, ननहेड, आदि सम्मिलित हैं। यहाँ अभी देहाती वातावरण विद्यमान है और इसीलिए यह डलविच ग्राम भी कहलाता है। यहाँ एक विख्यात अंग्रेजी पब्लिक स्कूल है जिसका नाम डलविच महाविद्यालय है। यहाँ की डलविच चित्रवीथी (Picture gallery) इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ वीथियों में से एक है। यहाँ की जनसंख्या ८९,६९१ (१९५१) थी।

टीका टिप्पणी और संदर्भ