अकोला

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:३८, १९ मई २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अकोला
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 67
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1973 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक नरेन्द्रलाल।

अकोला विदर्भ प्रदेश (महाराष्ट्र राज्य) का एक जिला तथा नगर है। यह नगर पुरना की सहायक मुरना नदी के पश्चिमी किनारे पर 20° 42 उ. अ. क्षथा 77° 2 पू. दे. पर स्थित है। यह बंबई से ६५३ कि. मी. तथा नागपुर से 251 कि. मी. दूर है और रुई के व्यापार का मुख्य केंद्र है। यहाँ पर इसकी गाँठें तैयार करने के कई कारखाने हैं। नगर में एक राजकीय कालेज तथा औद्योगिक संस्था भी है।

अकोला जिला 19° 50, उ. अ. से 21° 16, उ. अ.क्षथा 76° 45, पू. दे. से 77° 52, पू.दे. रेखाओं के बीच स्थित एक समतल प्रदेश हैं। इसका क्षेत्रफल 10,567 वर्ग कि.मी है। यहाँ पर पुरना (ताप्ती की सहायक) नदी अपनी सहायक नदियों के साथ बहती है। इसके उत्तर में सतपुड़ा की पहाड़ियाँ फैली हुई हैं। यहाँ का औसत ताप ३५ सें. है तथा वर्षा साल में लगभग 30, , होती है। पुरना घाटी में सब जगह काली चिकनी मिट्टी पाई जाती है। यहाँ के लगभग पूरे भूभाग में खेती होती है और मुख्य फसलें ज्वार, कपास, दाल तथा गेहूँ हैं। 22 लाख एकड़ भूमि में कृषि होती है जिसके 1/3 भाग में कपास तथा 2/3 भाग में खरीफ की फसलें बोई जाती हैं। (न. ला.)

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध



टीका टिप्पणी और संदर्भ