अजोर्स

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:००, १२ अगस्त २०१४ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अजोर्स
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 84
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1973 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक हरिहरनाथ सिंह ।

अजोर्स उत्तरी अटलांटिक महासागर में लिस्बन से 750 मील पश्चिम स्थित टापुओं का एक समुदाय है। विस्तार 36° 50¢ उ. अ. से 39° 44¢ उ. अ. तक तथा 25° 10¢ प. दे. से 31° 16¢ प. दे. के बीच में; क्षेत्रफल संपूर्ण द्वीपसमूह का 890 वर्ग मील; । यहाँ की अधिकांश जनता पुर्तगाली है। यहाँ की राजकीय भाषा पुर्तगाली है। पूरा द्वीपसमूह तीन जनपदों में बँटा हुआ है। इनकी राजधानियाँ द्वीपसमूह के तीन प्रसिद्ध बंदरगाह हैं। इनके नाम पांटा देलगादा होर्टा तथा अंग्राडो हिरोइसमी हैं।

शीतोष्ण जलवायु तथा उपजाऊ भूमि होने के कारण यहाँ गेहूँ, मक्का, गन्ना, आलू तथा पर्याप्त पैदा होते हैं। मांस, दूध, पनीर, अंडे तथा शराब पर्याप्त तैयार होती है। यहाँ कपड़े बनाने की मिलें तथा अन्य छोटे-मोटे बहुत से उद्योग धंधे भी होते हैं। इन टापुओं पर 1432 ई. में पुर्तगाल वालों का अधिकार हुआ; किंतु कुछ टापुओं पर अब अमरीकन लोगों का भी अधिकार है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध



टीका टिप्पणी और संदर्भ