"इथाका" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
 +
{{भारतकोश पर बने लेख}}
 
{{लेख सूचना
 
{{लेख सूचना
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1

०६:०९, २८ जून २०१८ के समय का अवतरण

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
इथाका
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 524
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

इथाका संयुक्त राज्य (अमरीका) के न्यूयार्क राज्य का एक नगर तथा देपकिंस काउंटी की राजधानी है। यह कायूगा झील के दक्षिणी तट पर इल्मीरा से 28 मील पूर्वोत्तर स्थित है। यों तो अधिकांश नगर समतल घाटी में है, परंतु दक्षिण पूर्व तथा पश्चिम के भाग अपेक्षाकृत ऊँची भूमि पर हैं; अत: समुद्रतल से इसकी ऊँचाई 398-810 फुट है। यहाँ चारों ओर से रेलें तथा सड़कें आकर मिलती हैं और एक हवाई अड्डा भी है। कायूगा झील द्वारा यह न्यूयार्क स्टेट की नौका नहरों से भी संबद्ध है। इथाका के निकट ही कई प्रपात हैं जिनमें टौगनक फाल्स (215 फुट) सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। इस प्रकार नगर का प्राकृतिक वातावरण बड़ा ही आकर्षक है; अत: इथाका एक सुंदर पर्यटककेंद्र बन गया है। यहाँ कार्नेल विश्वविद्यालय तथा इथाका कालेज जैसी बड़ी शिक्षा संस्थाएँ भी हैं। इसके मुख्य उद्योग शक्तिसंचालन की चेनें, नमक, सीमेंट, चमड़े का सामान, कागज बनाने की मशीनें तथा वस्त्रादि बनाना है। इसका शिलान्यास सन्‌ १७८७ ई. में हुआ था तथा सन्‌ 1806 ई. में साइमन डी विट ने इसका नाम इथाका रखा था। सन्‌ 1888 ई. में इसे नगर की श्रेणी प्राप्त हुई।


टीका टिप्पणी और संदर्भ