एडिलेड

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:०८, २३ मई २०१८ का अवतरण (अडिलेड का नाम बदलकर एडिलेड कर दिया गया है)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एडिलेड
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 87
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1973 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक विभा मुखर्जी ।

अडिलेड नगर दक्षिणी आस्ट्रेलिया की राजधानी है जो टोरेंस नदी पर समुद्र तट से 140¢ की ऊँचाई पर अडिलेड बंदरगाह से सात मील दक्षिण-पूर्व तथा मेलबोर्न से उत्तर-पश्चिम दिशा में 506 मील की दूरी पर स्थित है। यह 1836 ई. में बसाया गया था। इसके पूर्व एवं दक्षिण की ओर माउंट लॉफ्टी की पहाड़ियाँ समुद्र तट तक फैली हुई है; परंतु उत्तर की ओर समुद्र तट से होता हुआ उपजाऊ, समतल मैदान इसके पृष्ठ प्रदेश में बहुत दूर तक फैला हुआ है। पास की उपजाऊ भूमि, उद्यान, खनिज पदार्थों के बाहुल्य एवं सुहावनी जलवायु के कारण यह नगर अत्यंत उन्नतिशील हो गया है। इसका स्थान अब संसार के सुंदरतम नगरों में है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 21.22¢ ¢ गर्मी का औसत ताप 72.9° फारेनहाइट तथा जाड़े का औसत ताप 53.1° फारेनहाइट है। चित्र:216-2.jpg अडिलेड नगर उत्तर और दक्षिण दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। उत्तरी भाग में निवास स्थानों का बाहुल्य तथा दक्षिण में औद्योगिक आवासों की अधिकता है। परिवहन की सुलभता के लिए टोरेंस नदी पर पुल बना दिया गया है। यहाँ के दर्शनीय स्थल संसद भवन, प्रादेशिक राज्य विभाग, अजाबघर, वनस्पति उद्यान (बोटैनिकल गार्डेन) तथा अडिलेड विश्वविद्यालय हैं। चित्र:216-1.jpg यहाँ के मुख्य उत्पादन मिट्टी के बरतन, लोहे, चमड़े तथा लकड़ी के सामान एवं धातु उद्योग हैं। निर्यात की मुख्य वस्तुएँ मक्खन, ताँबा, आटा, फल एवं कच्चा सीसी है। चमड़ा, चाँदी, शराब एवं ऊन का भी यह एक वितरण केंद्र है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध



टीका टिप्पणी और संदर्भ