एस्टरविल

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:५८, २३ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
एस्टरविल
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 261
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

एस्टरविल संयुक्त राज्य अमरीका के आइओवा राज्य का नगर तथा एमेट्सबर्ग प्रदेश की राजधानी है। यह डेमॉएन नदी के किनारे समुद्रतल से 1298 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इससे मिनीसोटा की सीमा केवल पाँच मील दूर है। यह फ़ोर्ट डाज के उत्तर-पश्चिम में 70 मील की दूरी पर स्थित है तथा रेल द्वारा शिकागो, रॉक आइलैंड, प्रशांत महासागरीय तट, मिनियापोलिस और सेंट लुई से मिला हुआ है। यहाँ कई राजमार्ग भी मिलते हैं। यह पशुपालन का बड़ा केंद्र है, अत: यहाँ बहुत सी दुग्धशालाएँ, कुक्कुटादि पालन के प्रक्षेत्र तथा कसाई घर हैं। यहाँ विश्व महायुद्ध का स्मारक तथा एक सार्वजनिक पुस्ताकालय भी है। छोटा नगर होते हुए भी यहाँ एक अच्छा जलकल है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ