कंबरलैंड

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:३८, २८ जुलाई २०११ का अवतरण (''''कंबरलैंड''' #संयुक्त राज्य अमरीका, के मरीलैंड प्रां...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कंबरलैंड

  1. संयुक्त राज्य अमरीका, के मरीलैंड प्रांत में, पोटोमैक नदी के किनारे समुद्र से ६४१ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह रेल द्वारा देश के अन्य भागों से जुड़ा हुआ है। १८५० ई. में ओहायो नहर बन जाने से इसका संबंध जार्जटाउन से हो गया, इस प्रकार यह नगर दो राजकीय मार्गों संबंधित है। इस शहर के पश्चिम में दिनरोज़ नामक एक सुंदर गॉर्ज है, जिसमें से पश्चिम जाने का रास्ता है। उद्योग धंधों एवं जनसंख्या की दृष्टि से यह मेरीलैंड प्रांत का दूसरा नगर है। यहाँ रेलवे का एक कारखाना भी है। इसी स्थान से मेरीलैंड प्रदेश का बालू, चूना, मिट्टी एवं फल बाहर भेजा जाता है।
  1. ओहायो नदी की एक सहायक नदी जो कंबरलैंड के पठार से निकलकर दक्षिणी केंटुकी एवं उत्तरी टेनेसी प्रांत में बहती हुई ओहायो टेनेसी नदी के मुहाने से करीब २० मील उत्तर ओहायो नदी में मिलती है। इसका बहावक्षेत्र १८,०८० वर्गमील है। यह ६९३ मील लंबी है तथा मुहाने से करीब ४६१ मील तक नाव चलाने योग्य है। नैशविल, क्लार्कबिल एवं टेना इसके तट के प्रमुख नगर हैं।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

“खण्ड 2”, हिन्दी विश्वकोश, 1975 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी, 357।