कच्छ

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:२५, २८ जुलाई २०११ का अवतरण ('*कच्छ प्रदेश १९४७ ई. के पहले पश्चिमी भारतीय राज्यसंघ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • कच्छ प्रदेश १९४७ ई. के पहले पश्चिमी भारतीय राज्यसंघ का एक छोटा सा राज्य था।
  • यह अब नवनिर्मित महागुजरात राज्य का एक अंग है।
  • इसका क्षेत्रफल १६,७२४ वर्ग मील है।
  • इसके पूर्व एवं उत्तर में कच्छ की खाड़ी एवं पश्चिम में अरब सागर है।
  • कच्छ प्रदेश का अधिकांश भाग पहाड़ी एवं जंगली है।
  • संपूर्ण प्रदेश ज्वालामुखी भूचाल के प्रभाव में है।
  • मुख्य फसलें गेहूँ, जौ, ज्वार, दाल एवं कपास हैं।
  • इस प्रदेश में पानी की कमी, वर्षा की अनिश्चितता एवं भूकंप की बहुलता के कारण अकाल अधिक पड़ते हैं।
  • गर्मी के दिनों में यहाँ का तापक्रम १००रू फा. से १०५रू फा. तक हो जाता है।
  • छोटी-छोटी पहाड़ी नदियाँ हैं जो वर्षा के अतिरिक्त अन्य मौसमों में सूखी रहती हैं।
  • उपर्युक्त भौतिक कठिनाइयों के कारण यहाँ की आबादी कम है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

“खण्ड 2”, हिन्दी विश्वकोश, 1975 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी, 365।